Beginner
Watch these insightful videos and Take your 1st step into Financial Market.
Key Learnings:Basics of Stock MarketFinancial MarketSecrets of Derivative
बॉम्बे स्

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज मुंबई में दलाल स्ट्रीट पर स्थित है। यह एशिया का सबसे पुराना एक्सचेंज है और वर्ष 1875 में शुरू किया गया था। BSE, 6 माइक्रोसेकंड की मीडियन ट्रेड स्पीड के साथ दुनिया के सबसे तेज स्टॉक एक्सचेंज में से एक है। BSE में 5500 से अधिक कंपनियां लिस्टेड हैं।
क्योंकि स्टॉक एक्सचेंज में बहुत सारी कंपनियां लिस्टेड हैं, इसलिए एक समय में मार्केट परफॉरमेंस का इवैल्यूएशन करने के लिए हर एक स्टॉक को ट्रैक करना असंभव है। इसलिए एक छोटा सैंपल साइज़ चुना जाता है जो पूरे मार्केट के लिए इंडीकेटिव है। इस छोटे से सैंपल को एक इंडेक्स के रूप में जाना जाता है जो स्टॉक मार्केट के एक सेक्शन की वैल्यू का मेज़रमेंट करने में मदद करता है। इस इंडेक्स की गणना सिलेक्टेड स्टॉक की कीमतों से की जाती है।
सेंसेक्स जिसे BSE 30 भी कहा जाता है, यह मार्केट इंडेक्स है जिसमें 30 व्यवस्थित रूप से स्थापित कंपनियां हैं जो आर्थिक रूप से मजबूत हैं और जो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड हैं। इन 30 कंपनियों का चयन फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर किया जाता है। वे विभिन्न सेक्टर से हैं। बेस इयर 1978-79 है और बेस वैल्यू 100 है। यदि सेंसेक्स नीचे आता है, तो इसका मतलब यह है कि BSE में लिस्टेड अधिकांश कंपनियों की कीमतें नीचे गिर गई हैं׀
उदाहरण के लिए, यदि सेंसेक्स 30,000 पर है और अगले दिन यह 28,000 तक गिर जाता है, तो इसका मतलब यह है कि 30 कंपनियों में से अधिकांश की कीमतें गिर गयी हैं जिसके परिणामस्वरूप मार्केट में ओवरऑल सेंटिमेंट कमजोर है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज भारत का लीडिंग स्टॉक एक्सचेंज है। इसे भारतीय मार्केट्स में BSE के एकाधिकार को समाप्त करने के लिए पेश किया गया था। NSE 1992 में स्थापित किया गया था। यह देश में पहला ऐसा एक्सचेंज है जिसने पहली बार पूर्ण रूप से ऑटोमेटेड स्क्रीन बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग सिस्टम प्रदान किया था जिसने निवेशकों को आसान सुविधा प्रदान की। NSE का इंडेक्स निफ्टी 50 दुनिया भर के निवेशकों द्वारा उपयोग किया जाता है। यह भारतीय कैपिटल मार्केट का एक बैरोमीटर है।
निफ्टी, जिसे निफ्टी 50 के रूप में भी जाना जाता है, यह मार्केट इंडेक्स है जिसमें 50 अच्छी तरह से स्थापित और आर्थिक रूप से मजबूत कंपनियां हैं जो NSE पर लिस्टेड हैं। बेस ईयर 1995 है, बेस वैल्यू 1000 है। निफ्टी की गणना 50 बड़े शेयरों का उपयोग करके की जाती है जो NSE पर एक्टिव रूप से ट्रेड करते हैं। ये 50 स्टॉक 20 से अधिक सेक्टर से चुने गए हैं।
यह निफ्टी और सेंसेक्स का संक्षिप्त सारांश है।
वीडियो देखने के लिए धन्यवाद!
-
बुल और बेयर
03:46
Chapter 1
बुल और बेयर क्या होते है?
-
सेंसेक्स और निफ़्टी
03:23
Chapter 2
सेंसेक्स और निफ़्टी क्या होते है?
-
स्टॉक ब्रोकर कौन होता है
03:13
Chapter 3
स्टॉक ब्रोकर कौन होता है?
-
डीमैट अकाउंट
07:56
Chapter 4
महत्पूर्ण बातें जो आपको डीमैटअकाउंट के बारे में पता होनी चाहिए
-
शेयर कैसे खरीदें या बेचें
04:46
Chapter 5
भारतीय शेयर बाजार में ऑनलाइन शेयर कैसे खरीदें या बेचें?
-
स्टॉक ट्रेडिंग फीस
05:57
Chapter 6
स्टॉक ट्रेडिंग फीस क्या होता है
-
स्टॉक मार्केट जोखिम
04:36
Chapter 7
स्टॉक मार्केट से जुड़े जोखिमों को कैसे समझे?
-
5 महत्वपूर्ण बातें
04:29
Chapter 8
5 महत्वपूर्ण बातें जो आपको शेयर बाजार में निवेश करने से पहले जाननी चाहिए
-
शुरुआती निवेशक
04:47
Chapter 9
एक शुरुआती निवेशक स्टॉक मार्केट में निवेश करना कैसे शुरू करें?